सुनील उपाध्याय
बस्ती। महात्मा गांधी जी के 150 वें जयन्ती वर्ष में मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लेखा जोखा एवं जानकारी लेकर भाजपा जनता के द्वार तक पहुंच रही है। एक दिसम्बर से प्रारंभ हुई कमल संदेश पदयात्रा जन-जन के मन तक पहुंची है। शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने सांसद हरीश द्विवेदी के साथ कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज, नरायनपुर, फरेंदा जागीर और फरेंदा में कमल संदेश पदयात्रा किया।
कप्तानगंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास के संकल्प से गरीब, शोषित, वंचित, महिला, किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर का ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहे है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत जन जन को लाभांवित करना पार्टी की प्राथमिकता है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनपद के लगभग पांच लाख से अधिक आम जनता को लाभ दिलाया गया है।
सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुकन्या योजना, किसान समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना जैसे अनेक जानकारी योजनाओं के तहत जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभांवित करना सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। यदि किसी को योजनाओं का लाभ मिलने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो वह हमें अवगत कराएं। जो भी योजनाओं के लिए पत्र पाए जाएंगे उनको निश्चित रूप से हर योजना का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने किया।
कमल संदेश पदयात्रा में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, अजय सिंह गौतम, प्रमोद पांडेय, राजेश पाल चौधरी, केडी चौधरी, ध्रुवनारायण सिंह, राजेश त्रिपाठी, सुनील सिंह, विनीत तिवारी, आलोक पांडेय, गौरव तिवारी, अभिषेक पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ