Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोतवाली उतरौला पुलिस को मिली बड़ी सफलता










अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली उतरौला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी किए गए सामान तथा उसमें प्रयोग औजारों सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए चोर मतलूब पुत्र अब्दुल रहीम का लंबा आपराधिक इतिहास है । उसके नाम जिले के थाना तुलसीपुर व गौरा चौराहा में लगभग एक दर्जन अपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं तथा दूसरे चोर नाजिम अली पुत्र अब्दुल रहीम के नाम भी थाना गौरा चौराहा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है ।






                    अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला संतोष कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उतरौला से कुछ ही दूरी पर स्थित पिपरा के पास एक खंडहर में चोरी की योजना बनाते समय दो चोरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किये गए चोर मतलूब पुत्र अब्दुल रहीम ग्राम गुदरा जद्दापुर थाना तुलसीपुर का निवासी है तथा नाजिम अली पुत्र अब्दुल रहीम भी इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है ।





 उन्होंने बताया कि मतलूब के नाम थाना तुलसीपुर में 8 तथा थाना गौरा में दो मुकदमा पहले से पंजीकृत है वहीं दूसरे चोर नाजिम अली के नाम थाना गौरा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हैं । पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 24 - 25 नवंबर की रात में गौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी पटोहा में किराना की दुकान तथा घर में चोरी किया था । चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने पुआल में छिपाकर रखे गए चोरी के सामान बरामद कर लिया ।






दोनों अभियुक्तों के पास से एक तमंचा 315 बोर का तथा दो जिंदा कारतूस के अलावा दो साइकिल व दीवाल तथा लोहा काटने के सामान बरामद किया गया । दोनों चोरों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक करीमुल्लाह हुसैन, कांस्टेबल ज्ञान सिंह , मुख्य आरक्षी राजकरण यादव, रामपाल यादव, कांस्टेबल कमलापति तिवारी व कांस्टेबल प्रभात कुमार सिंह शामिल हैं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे