Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तिहाड़ जेल से रिहा होकर आए अपराधी को मोतीगंज पुलिस ने असलहे के साथ दबोचा












दिल्ली में डकैती, बलरामपुर में वाहन चोरी और मोतीगंज में दर्ज है रेप का केस
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शुक्रवार को जिले की मोतीगंज थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। बलात्कार, डकैती और वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक अपराधी को रात्रि गश्त से वापस थाने लौट रही पुलिस टीम ने दबोच लिया, जिसके पास से एक अदद देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।







         जिले के मोतीगंज थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज कहोबा चौकी इंचार्ज एसआई रामचन्द्र गौतम व हमराही कांस्टेबल आशुतोष शर्मा और करमवीर सिंह के साथ रात्रि गश्त तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए निकले थे। थानाध्यक्ष श्री सरोज शुक्रवार की सुबह करीब 7:15 बजे हमराहियों के साथ थाने वापस जा रहे थे कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गन्ना क्रय केन्द्र के पास पुलिया पर एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ बैठा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिया पर बैठे व्यक्ति की ओर बढ़े तो वह भागने लगा। इस पर उसे दौड़ाकर दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की जामातलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जीवित कारतूस बरामद हुआ। 







     थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया व्यक्ति दर्शन कुमार उर्फ अर्जुन वर्मा पुत्र छेदीलाल वर्मा धानेपुर थाना क्षेत्र के अलफनगर रूद्रगढ़ नौसी का निवासी है। उसके विरूद्ध दिल्ली में डकैती, बलरामपुर जिले में वाहन चोरी और मोतीगंज थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया दर्शन कुमार उर्फ अर्जुन तिहाड़ जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर रिहा होकर आया था। उसके विरूद्ध स्थानीय थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे