Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूमि के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में जमकर चला लाठी डंडा,6 महिलाओं सहित 10 घायल









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। मवई थाना क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा मजरे सुनबा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की 6 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायलों को लाकर सैदपुर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।






 वहीं सैदपुर चौकी इंचार्ज नन्द हौसिला यादव ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भेजवाया।मल्लाहन पुरवा निवासी सिपाही लाल व् मातादीन, के बीच सहन की जमीन के स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।रविवार की सुबह सिपाही लाल के घर की महिलाएं सहन दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी।





जिसपर मातादीन के घर वालों ने मना कर दिया।इसी बात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया और तकरार बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी डंडा चलने लगा।जिसमे एक पक्ष के सिपाही लाल,बहादुर,राजेश्वरी,गौरावती,छेदाना,अर्चना तथा दूसरे पक्ष के महादेव,बिंद्रा प्रसाद,जसमिता,व् राजेश्वरी घायल हो गई।इस बावत मवई के थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि वह अयोध्या डयूटी में हैं।वहीं थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को शांति भंग की आशंका में 151 की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे