शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! भाडे पर हत्या व लूट करने वाले अन्र्तराज्यीय सक्रिय गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के भड़रा काछा गांव निवासी शमशाद पुत्र सामुद अली को गिरफ्तार किया गया।
लूट हत्या के प्रयास एवं हत्या तथा गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में इस गिरोह के कई सदस्य जिसमें मुख्य रूप से तौसीम कैयाम जो कि जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं किन्तु जनपद प्रतापगढ़ के साथ-साथ गुजरात में भी कई संगीन अपराध कारित किये जाने की सूचना प्राप्त हुयी है। इस गिरोह का प्रमुख तौसीम जो कि थाना महेशगंज का निवासी है हब्बू और सद्दाम के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
पुलिस ने बताया कि गुजरात पुलिस के द्वारा भी इस गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है तथा वहां की घटनाओं में शमशाद भी संदिग्ध है। जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अंतर्गत जिले की स्वाट टीम इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था और 18 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा योजनावद्ध तरीकेे से ग्राम भड़रा शमशाद के घर के पास आये रास्ते में ग्राम भड़रा को जाने वाली इन्टर लाॅॅकिंग खड़न्जा रोड पर खडे व्यक्ति की तरफ मुखबिर ने इशारा कर बताया और वहां से चला गया।
उक्त पुलिस टीम द्वारा खडे व्यक्ति को टोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक बदमाश होने पर एकदम घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद तमन्चा देशी 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी में उ0नि0 राजेश चन्द्र मिश्र व उ0नि0 कन्हैया बक्स सिंह मय हमराह थाना जेठवारा शामिल रहे !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ