Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकार की मंशा पर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी फेर रहे पानी











अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। सरकार की महत्त्वाकांशी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों को ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ही लगा रहे चूना और सरकार की मंशा पर फेर रहे पानी।और एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार जनपदों को ओडीएफ घोषित करके प्रत्येक गांव में शौचालय बनवाकर हर घर को शौचालय मुक्त करने में लगी है तो वहीं दूसरी ओर एक ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ग्रामीणों का शौचालय ही नही बनवा रहे हैं। 







 यह मामला रूदौली तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड मवई के ग्राम सभा कुड़िरा का है जहां पर ग्राम सभा कुड़िरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय न बनवाने का खुला आरोप लगाते हुए ग्राम वासियों ने कहा कि ग्राम प्रधान के पास शौचालय बनवाने के लिए हम लोग जब भी जाते हैं लेकिन प्रधान जी शौचालय निर्माण कराने के लिए कोई न कोई बहाना बताकर कहते है अभी तुम्हारा शौचालय नही बन पाएगा। 




गांव के निवासी विजय नाथ यादव ने बताया कि मैं बहुत गरीब आदमी हूं मेहनत मजदूरी करके घर चलाता हूं परिवार की इतनी पूजी नही है कि मैं अपने पैसों से शौचालय का निर्माण करा सकूं जिसके लिए हम कई  ग्राम वासी ग्राम प्रधान सुशील कुमार यादव के पास गए उन्होंने कहा कि बाद में हो जाएगा उसके बात कई चक्कर लगाए लेकिन प्रधान ने एक न सुनी और हमेशा हम लोगों को टरका देते है जिससे हम सभी ग्रामवासी काफी परेशान है ।






वही ग्राम प्रधान सुशील कुमार यादव ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है जिन जिन लोगों ने आरोप लगाया है वो लोग शराबी है और शराब के नशे में आरोप लगाया है हकीकत क्या है ये तो ब्लॉक के दस्तावेजों से ही पता चलेगी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे