Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उतरौला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सामानों के साथ चार चोरों को किया गिरफ्तार











अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र 
बलरामपुर ।। उतरौला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर चोरों तथा चोरी का आभूषण खरीदने वाले सोनार को भी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया । बरामद सामान को सीज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है ।






                     अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कोतवाली उतरौला पुलिस को शातिर चोरों के बारे मे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके सहयोगियों द्वारा पिपरा घाट के पास से तीन शातिर  अपराधियों को गिरफ्तार किया । तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर एहसान पुत्र मोहर्रम अली, राजा बाबू पुत्र राधेश्याम जयसवाल तथा अलगाई पुत्र राम लखन के रूप में पहचान किया गया है । गिरफ्तार चोरों ने बताया कि 5 - 6 दिसंबर की रात चौखड़ा में चोरी करके तमाम जेवरात व घर के सामान गायब किए थे तथा सभी जेवरात को सुनील सोनी के यहां बेचा था ।





 पुलिस ने सुनील सोनी के दुकान पर छापेमारी करके चोरी के सभी आभूषणों को बरामद कर लिया और चोरी का माल खरीदने के आरोप सुनील को गिरफ्तार भी कर लिया है । सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । चोरी के जिन सामानों को बरामद किया गया है उनमें   5 जोड़ी चांदी की पायल, एक तमंचा व कारतूस, एक चाकू, एक रात सोने की अंगूठी, एक जोड़ी मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने का झाला, एक इलेक्ट्रॉनिक तुला, एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक हरकुलिस साइकिल शामिल हैं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे