Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हत्या कर फेंकी गई थी युवक की लाश







शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के पास बकुलाही नदी में सोमवार को युवक की लाश तैरती मिली थी । जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को शव की पहचान की। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कटारपुर गांव निवासी अवधेश सिंह का बेटा शिव बहादुर सिंह 22 गुजरात के सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था !




 बीते शुक्रवार को गुजरात से घर आने की बात कहकर निकला था ! बता दें कि 5 माह कमाई करने के बाद वह घर आ रहा था शुक्रवार को उसकी लाश मांधाता कोतवाली क्षेत्र के गजेहडा जंगल के पास बकुलाही नदी में मिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी ! जेब में मिले पहचान पत्र से शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया ! घटना से परिजनों में कोहराम मचा है ! हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे