एस के शुक्ला
प्रतापगढ | देश के युवा ही देश की तस्वीर व तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है | वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता देश के भविष्य को चुनेगें और देश के नौजवान युवाओं पर ही देश के सवा सौ करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते है एवं दुनिया के इतिहास में सर्जिकल स्ट्राइक का कार्य भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवाओं के द्वारा ही किया गया और मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है।
उक्त बातें सूबे की सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नगर के चिलबिला स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कही | उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास हो इसके अन्तर्गत ही देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है और शीघ्र देश के 15 करोड़ लघु एवं सीमान्त किसान भाईयों को 2 हेक्टेयर से कम जमीन वालें को 6 हजार रू0 प्रति वर्ष भुगतान किया जायेगा।
उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से साढ़े चार सौ वर्षो के पश्चात् कुम्भ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु अक्षयवट के द्वार को खोला गया जिससे आम श्रद्धालु अक्षयवट का दर्शन कर रहे है। अक्षयवट का दर्शन करने के लिये देश के हर कोने-कोने से श्रद्धालुजन दर्शन हेतु पहुॅच रहे है और दर्शन कर पुण्य का लाभ प्राप्त कर रहे है। देश में एक टैक्स जीएसटी लागू किया गया जिससे एक ही वस्तु के बार-बार टैक्स भुगतान करने से उपभोक्ताओं को मुक्ति मिली। उन्होने कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास बिजली की व्यवस्था नही थी उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया गया।
इसी तरह उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीब, असहाय परिवारों को निःशुल्क गैस का लाभ दिया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों में विद्युत आपूर्ति समान भाव से की जा रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 83 करोड़ 32 लाख लागत की 79 परियोजनाओं में 03 मार्ग लोकार्पण एवं 76 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, विश्वनाथगंज विधायक डा0 आरके वर्मा, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक वृजेश सौरभ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सभापति विक्रम प्रताप सिंह, राजा अनिल प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, भाजपा महामंत्री श्याम सुन्दर टाऊ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र के रामचन्द्र मिश्र, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, जिलाध्यक्ष भाजयुमो रवि गुप्ता, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुदित सिंह, आयुषी श्रीमाली प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, खुशबू सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र, धनन्जय प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, सूरज सिंह सोमवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, चेत नारायण प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सतेन्द्र नागर प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, पंकज मिश्रा युवा मोर्चा, हर्षवर्धन प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, रजनीश राजवन्त, अवधेश मिश्रा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गिरधारी सिंह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं चन्दन सिंह , राजन शुक्ला सुल्तानपुर, गिरीश पाण्डेय अमेठी से, आलोक तिवारी यमुनापार से, निखिल पाण्डेय गंगापार से, गनेश मिश्रा सुल्तानपुर से, शुभम पाठक अमेठी से, रोहित शुक्ला कौशाम्बी, विवेक सिंह अनुज प्रतापगढ़, रमेश मिश्र अमेठी, प्रकाश कुमार ओझा प्रयागराज, अनुराग पाण्डेय सुल्तानपुर आदि युवा संसद कार्यक्रम में जो बने थे एवं गिरीश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा भी उपस्थित रहे। युवा संसद ने कार्यक्रम में उभरते हुये भारत के विषय में जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल में चल रही भाजपा की तूफान : मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से रूबरू हुए सवालों के जवाब मे कहा कि देश में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी | अपराधिक घटनाओं के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा अपराधियों की जगह जेल है |
इस दौरान सड़कों की बदतर हालत पर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि सड़कों का काम पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है कोई ऐसा जगह नहीं है जहां पर बिना कार्य का भुगतान हो गया हो उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर जमीनी स्तर पर जांच कराई जाती है | बंगाल में यूपी सीएम को उतरने की इजाजत ना देने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बंगाल में भाजपा की तूफान चल पड़ी है जिससे वहां की मुख्यमंत्री डरी है | उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्य नहीं करती है | उन्होंने कहा कि लोगों में भय है कि मोदी की सरकार रहेगी तो बेईमानी नहीं होगी |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ