शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरहदा में इंटरमीडिएट के छात्राओं के विदाई समारोह के मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने समस्त स्टाफ तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन विकास का नियम है |
विदाई का क्षण भावुक होता है लेकिन यह प्रगति का द्योतक है | उन्होंने कक्षा 12 की छात्राओं को आने वाली बोर्ड परीक्षा में अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करने की अपेक्षा की एवं कामना किया | विद्यालय उप-प्रधानाचार्य डॉ राजमणि यादव ने समस्त छात्र छात्राओं को अपने जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद दिया |
विद्यालय के शिक्षक डॉ बंसी लाल वर्मा व श्रीमती किरण पांडे ने छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा तथा जीवन में आगे बढ़ने की कामना की | कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीमती कुसुम मौर्य ने सभी छात्राओं को अपने जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही | कार्यक्रम का संयोजन सुश्री श्रुति मिश्रा ने किया | इस अवसर पर राजेश कुमार अशोक कुमार रंजीत कुमार शिव शंकर मौर्य मोहम्मद अबुल तथा अभिभावको सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ