Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:एसडीएम का मिशन क्लीन जारी , 12 टैक्सियों का किया चालान










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सदर एसडीएम कुमार हर्ष को सिंघम की उपाधि से यहां के लोग संबोधित कर रहे हैं । उनका मिशन क्लीन लगातार जारी है । उन्होंने अवैध रूप से संचालित हो रहे विभिन्न धंधों को समाप्त करने का बीड़ा उठा रखा है । सबसे पहले उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने का प्रयास किया और काफी हद तक सफल भी हो गए, फिर उन्होंने अवैध अतिक्रमण को समाप्त करने की ठानी जिस पर वह लगातार कार्रवाई कर रहे हैं ।






एसडीएम के कार्रवाई का ही नतीजा है की वीर बने चौराहे से चौक तक जाने वाला मुख्य मार्ग जिस पर कभी पैदल चलना भी दूभर था आज वाहनों से जाया जा सकता है । सड़क पर दोनों तरफ किए गए अवैध अतिक्रमण लोग स्वतह हटा लिए हैं । एसडीएम की कड़ाई का ही नतीजा है की सड़कों पर लगने वाले जाम भी कम हो गए हैं । जगह-जगह छापेमारी करके उन्होंने अवैध रूप से बेचे जा रहे रसोई गैस की कालाबाजारी पर भी रोक लगाया है । अवैध राशन की कालाबाजारी पर भी काफी हद तक रोक लग गया है । शायद यही कारण है कि अवैध कारोबार में लिप्त तमाम लोग उनके स्थानांतरण के जुगाड़ में लगे हुए हैं ।




 इतना ही नहीं कचहरी परिसर में भी अधिवक्ताओं के साथ उनकी दो दो हाथ ठनी हुई है । अधिवक्ता उनके कार्य व्यवहार से क्षुब्ध है वही वह अपने कार्य शैली को लेकर अडिग है । एसडीएम कुमार हर्ष की कार्य शैली से एक ओर जहां न्यायप्रिय लोग तथा आम जनता काफी संतुष्ट और खुश नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर अवैध कारनामों में लिप्त तमाम लोग उनकी कार्यशैली से असंतुष्ट भी हैं जो उनके स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं । 


आज उन्होंने एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने अवैध रूप से संचालित हो रही टैक्सी स्टैंड पर खड़ी एक दर्जन गाड़ियों का चालान किया । एसडीएम सदर कुमार हर्ष ने बताया कि प्राइवेट नंबर पर टैक्सी संचालन नहीं किया जा सकता है और इस टैक्सी स्टैंड पर अधिकांश वाहन प्राइवेट हैं जो टैक्सी के रूप में बुकिंग किए जा रहे हैं उन्हीं वाहनों का चालान आज किया गया है । उन्होंने हिदायत दी है कि नियमानुसार कार्य न करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे