अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने जिले की सर्विलांस सेल व स्वाट टीम के सहयोग से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसमें निर्मित तमंचा अर्ध निर्मित तमंचा तथा तमंचा बनाने की तमाम सामग्री व बनाने वाले हथियारों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा भी की है ।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में तमाम घटनाओं में अवैध तमंचा बरामद किए जाने की घटना को देखते हुए आशंका थी कि जिले में कहीं न कहीं अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं जिसके लिए जिले की सर्विलांस टीम व स्वाट टीम सहित थानों की पुलिस को लगाया गया था ।सर्विलांस सेल व स्वाट टीम ने कोतवाली देहात पुलिस के सहयोग से देहात क्षेत्र के ग्राम पनहिया बराव में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है ।
टीम ने पूर्ण निर्मित अर्ध निर्मित तथा निर्माणाधीन तमंचे व तमंचे बनाने वाले सामग्री तथा हथियार व उपकरण के साथ-साथ 315 बोर के 3 बने हुए तैयार तमंचे भी बरामद किया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सुखदेव गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी ग्राम पनहिया बराव थाना कोतवाली देहात के पास से दो आदत 315 बोर का तमंचा तथा एक अर्ध निर्मित कट्टा 315 बोर का व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए ।
दूसरा अभियुक्त मोहम्मद उजेर सुखदेव से असलहा लेकर बेचने तथा निर्माण के लिए सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया करता था । उसके पास से भी एक कट्टा 315 बोर का बरामद किया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध असला कारखाना का भंडाफोड़ करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए टीम को ₹10 हजार नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।पूरी कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अली हमजा सिद्दीकी, स्वाट टीम के उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल रोहित शुक्ला व अखिलेश कुमार तथा कोतवाली देहात के हेड कांस्टेबल रिपुसूदन शुक्ला व कांस्टेबल योगेंद्र मौर्या शामिल थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ