Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:राज्य महिला आयोग श्रीमती सुनीता बंसल व इन्द्रवास सिंह ने संयुक्त रूप से की जनसुनवाई









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। महिला आयोग सदस्या, श्रीमती सुनीता बंसल व श्रीमती इन्द्रवास सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं जाने हेतु महिला जनसुनवाई की गई । 






जिसमें पीड़ित महिलाओं द्वारा दहेज, मारपीट, प्रेम प्रसंग, पारिवारिक लाभ, राजस्व से संबन्धित जबरन कब्जा, यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी, आदि का प्रकरण की सुनवाई की गई। मा0 सदस्या ने कहा कि जनपद में किसी भी पीड़ित महिला का जो भी शिकायत होगी पूर्णतयः निस्तारित कराया जायेगा । यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह मेरे फोन नम्बर पर संपर्क कर सकती है उसकी हर तरीके से मदद की जायेगी।
महिला जनसुनवाई के दौरान उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महीने में दो बार महिला जनसुनवाई के लिए जनपदों में भेजा जाता है जिससे अधिक से अधिक महिलाओं से संबन्धित प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें संबन्धित अधिकारी को भेजी जा रही है उसका आख्या भी मांगा जा रहा है ।



 यदि आख्या समय से नहीं दिया जाता है तो राज्य महिला आयोग द्वारा तलब किया जायेगा और उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा । उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं का एफआईआर लिखा जाए, उनके खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग न करें और शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए।


 महिला जनसुनवाई के दौरान संगीता देवी, सुनीता जायसवाल, नाजिमा, रेशमा, सुनीता, स्वर्णलता, कालिन्दी मिश्रा, फूलमती, विन्दु, रेखा देवी, सलमा खातून, गुड़िया देवी, रानी, अर्चना, सत्यवती, पूनम पाण्डेय, गीता, ताहिरा खातून, आदि 32 महिलाओं शिकायतकर्तियों ने अपनी शिकायते माननीय सदस्या के सामने रखी जिस पर माननीय सदस्या ने संबन्धित अधिकारिेयों को त्वरित कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया । पुलिस से संबन्धित मामलों में एफआईआर व गिरफ्तारी का निर्देश संबन्धित पुलिस अधिकारियों को दिया ।


 जमीन से संबन्धित मामलों में संबन्धित एसडीएम व तहसीलदार को मामलों को देखने व आख्या देने का निर्देश दिया । सदस्या ने कहा कि महिलाओं पर किसी भी प्रकार से प्रताड़ना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर मामले रिव्यून्यू विभाग से संबन्धित होने पर एसडीएम व तहसीलदार को जमीन से संबन्धित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया । सदस्या ने महिला कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं से संबन्धित विभागों के योजनाओं का प्रसार-प्रचार व इनका लाभ पात्रों को दिये जाने का निर्देश  दिया । समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी को  विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित अन्य  योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत पात्र महिलाओं को देने का निर्देश दिया ।



 जनसुनवाई के दौरान कई ऐसी महिलाएं आयी जिनका कोई सहारा नहीं था, इस पर महिला आयोग की सदस्या ने पारिवारिक लाभ, पेंशन लाभ, दिये जाने का निर्देश संबन्धित अधिकारिेयों को दिया । कहा कि  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  महिला आयोग की सदस्या ने बताया कि महिला राज्य आयोग द्वारा प्रत्येक जनपद में की जा रही सुनवाई का प्रभाव भी देखने को मिला है, माननीय सदस्या ने कहा कि प्रत्येक जनपदों में महिला जनसुनवाई का उद्देश्य महिला उत्पीड़न के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाना है। 



इस दौरान  मा0 सदस्या श्रीमती सुनीता बंसल  व श्रीमती इन्द्रवास सिंह, सदस्या प्रतिनिधि प्रत्यूष अमर श्रीवास्तव, अपर एसडीएम, नवीन कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी ओपी सिंह,  अपर चिकित्साधिकारी, महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, नगर अध्यक्षत अंकिता श्रीवास्तव, रेशमा सिंह, पिंकी सिंह, स्वर्णलता श्रीवास्तव,  जिला प्रोबेशन अधिकारी रामप्रसाद, नायब तहसीलदार प्रह्लाद श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी यादवेन्द्र पाठक , 181 हेल्पलाइन से ममता देवी, मनशा देवी, महिला सामाख्या , महिला सिपाही व अन्य संबन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे