शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया )के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा 5 सूत्रीय मांगों को लेकर देश एवं प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार,बढ़ती महंगाई, लूट,डकैती,हत्या एवं शोषितों वंचितों को न्याय दिलाने हेतु पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कचहरी प्रांगण में जिला अध्यक्ष अबरार जहॉनिया एडवोकेट के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महासचिव व प्रयागराज मंडल के प्रसपा प्रभारी व पूर्व मंत्री लल्लन राय ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है, अन्नदाताओं,बेरोजगार युवाओं द्वारा हक मांगने पर उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं,आये दिन प्रदेश में लूट,हत्या, डकैती,बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है जिस पर अंकुश लगाने में सूबे की सरकार विफल साबित हो रही हैं। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद पूर्व विधायक जय सिंह यादव ने कहां की हमने सदैव गरीबों किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ा है और लड़ते रहेंगे | उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने मुझे अपना स्नेह प्यार देते हुए विधायक चुना था उसी स्नेह प्यार से इस बार भी प्रदेश की जनता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव में विजयी बनाएगी |
उन्होंने कहा कि किसानों मजदूरों मजदूरों की आवाज को कोई बुलंद कर सकता है या उनके हक हकूक की लड़ाई लड़ सकता है तो वह है | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता व पदाधिकारी | धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष अबरार जहॉनिया एडवोकेट ने कहा कि आतंक हिंसा भ्रष्टाचार के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी | लोकसभा चुनाव में प्रसपा चुनाव जीतने के लिए प्रतापगढ़ का संसदीय चुनाव लड़ेगी | उन्होंने कहा कि सपा और बसपा पार्टी का गठबंधन कभी भी सफल नहीं हो सकता है |उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ उभर रही है |
इस मौके पर प्रयागराज बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीसी पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग हैरान परेशान हैं जिसके निजात दिलाने हेतु प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया संकल्पित है | धरना प्रदर्शन को संतोष कुमार सिंह (लाल साहब) फूलचंद यादव बृजेश प्रताप सिंह अनूप ओझा एडवोकेट राकेश गुप्ता एडवोकेट शमशाद अहमद आदि ने संबोधित किया | कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया | इस मौके पर प्रमुख रूप से खलील अहमद कृष्ण कुमार यादव शालिक ग्राम नंदलाल यादव वीरेंद्र प्रताप सिंह अजय शुक्ला राम प्यारे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ