अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा का पुरवा के समीप घने कोहरे के कारण दो ट्रको की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए।ट्रक का चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।जब तक पुलिस दुर्घटना ग्रस्त ट्रको को हाइवे से कनारे लगवाती तब तक एक तेज रफ्तार कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पीछे से जा घुसी।
जिसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया गया।
जानकारी के मुताविक पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा का पुरवा के समीप घने कोहरे में खड़ा था तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए ट्रक में सवार चालक व खलासी ट्रक में फंस गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव व एसआई अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे घायल चालक पंकज कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी इटावा व खलासी घ्यान सिंह 40 वर्ष निवासी फिरोजाबाद को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मवई भेजवाया जंहा डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रथम उपचार कर घायलो को ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया।वही दूसरी घटना कुछ ही देर बाद दुर्घनाग्रस्त ट्रक संख्या यूपी 83 एटी 8585 में हांडा कार संख्या एचआर 69बी 5954 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया गया जहाँ से दोनों घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या रिफर कर दिया।
हाइवे चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाइवे से किनारे करवाकर वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ