Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी हथियागढ़ में 14 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या







दुर्गा सिंह पटेल 
मसकनवा गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ गावं के एक बालक की गांव मे ही हत्या कर लाश को कुँए मे फेक गया था इस सम्बन्ध मे छपिया पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है पुलिस की माने तो प्रेम प्रसंग के मामले मे युवक की हत्या की गयी थी ।






थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत 14 वर्षीय बालक पंकज कुमार जायसवाल पुत्र रामप्रसाद निवासी हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोंडा की गुमशुदगी की घटना प्रकाश में आयी थी। जिसके सन्दर्भ में थाना छपिया पर दिनांक 30.01.2019 को गुमशुदी दर्ज कराई गई थी, थाना स्थानीय पुलिस उपरोक्त गुमशुदा पंकज की तलाश कर ही रही थी कि पंकज का शव गांव के बाहर एक कुएं से बरामद हुआ था। हत्या की इस सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा जनपदीय पुलिस के अतिरिक्त स्वाट, सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम सहित कई अन्य टीम को लगाया गया था।




 घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य संकलन कर उनका अन्वेषण कर तथा मृतक पंकज के मोबाइल सीडीआर का गहन समीक्षा की गयी, जिससे मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने दिनांक 05.02.19 को मानिक राम पुत्र पारसनाथ व उसकी पत्नी सुशीला निवासीगण हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उन्होने ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक पंकज व उसकी पुत्री के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की रात्रि को मृतक पंकज उसकी पुत्री से मिलने आया था, आहट पाकर हम दोनों ने उसे पकड़ लिया। 



अपनी मान प्रतिष्ठा को दांव पर लगता देखकर हम दोनों अत्यधिक क्रोधित हो गए थे, जिससे आवेश में आकर पास में पड़े डंडे से हमने पंकज के सिर पर वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया तथा अचेत अवस्था में गिर गया जिसके बाद उसके गले पर हम दोनों ने खुरपी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पकड़े जाने के डर से रात में ही मृतक के शव को गांव के बाहर कुएं में फेक दिया व वापस अपने घर आ गए। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डण्डा, खुरपी व मृतक की खून से सनी जींस बरामद हुई है। अभियुक्तगणों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त
मानिकराम पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोण्डा। , सुशीला पत्नी मानिकराम निवासी ग्राम हथियागढ़ थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
थानााध्यक्ष श्री  बृजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना छपिया जनपद गोण्डा, उ0नि0 कामेश्वर राय थाना छपिया जनपद गोण्डा, का0 चेतन पाण्डेय थाना छपिया जनपद गोण्डा,का0 जगेश्वर गौड़ थाना छपिया जनपद गोण्डा, म0का0 शालिनी सिंह थाना छपिया जनपद गोण्डा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे