शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। दिल में इच्छा रखने वाले लोग अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं। उन्हें एक न एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। प्रतापगढ़ स्टेशन पर पोर्टर ने अपनी लगन और पढ़ाई के बदौलत आज स्टेशन मास्टर बन गया।
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर के पद पर तैनात रिजवान ने नौकरी पाने के बाद भी पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई। वह ड्यूटी के समय मौका मिलता था तो पढ़ाई करता था। सहायक स्टेशन मास्टर पद के लिए उसने परीक्षा दिया और परीक्षा में उत्तीर्ण भी हो गया।
आज वह पोर्टर नहीं बल्कि सहायक स्टेशन मास्टर बन गया। हालांकि स्टेशन के और भी पोर्टरों ने परीक्षा दी थी लेकिन किन्ही कारणों से उनको सफलता नहीं मिल पाई। रिजवान के चयन से रेल कर्मचारियों में हर्ष है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ