शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। शहर से लेकर गांव तक बेरोक टोक के प्रतिबंधित पालीथीन खुलेआम बिक रहा है। शासन और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। जब मन करता है खाना पूर्ति के नाम पर दो चार दुकान पर निरीक्षण कर टीम वापस लौट जाती है।
गुरुवार को नगर पालिका ईओ सुभाष चंद्र पुलिस प्रशासन के साथ कंपनी गार्डेन की ओर पहुंचे। यहां से कचहरी तक लेकर लगे फल के ठेले के साथ छोटे बड़े दुकानों पर छापामारी करके प्रतिबंधित पालीथीन को जब्त किया। इस दौरान जिस दुकान प्रतिबंधित पॉलीथिन पाई गई उस दुकानदार से जुर्माना लिया गया। हलाकि काफी दुकानदार टीम को देखते ही पालीथीन को हटा दिये। उनके जाते ही फिर से पालीथीन में फल और सब्जी ग्राहको के हाथ बेचने लगे।
प्रतिबंधित पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए की गई कार्रवाई को लेकर देर शाम तक तरह-तरह की चर्चाएं दुकानदारों में बनी रही , किंतु कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं था | हालांकि इस संबंध में नगर पालिका ईओ ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की गई जिसमें 36 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ