सुनील उपाध्याय
बस्ती : काश्मीर में आतंकी घटना में शहीद सैनिकों की घटना को दुःखद व अक्षम्य बताते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्यासी चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि हमें बडे बडे दावे करने के बजाय देश में शान्ति व विकास हेतु सबसे पहले आतंकवाद को जड से समाप्त करना होगा सिर्फ भाषणों में राष्ट्रवाद की चर्चा करने से देश का भला नहीं होगा हमें रक्षा क्षेत्र में वास्तविक मजबूती लाने की जरूरत है अब तय है कि चेतावनी देने से दुश्मन बाज आयेंगें न खेद व्यक्त करने से शहीदों को आत्मशांति मिलेगी
अपितु दुश्मन को दुश्मन की भाषा में कडा जबाब देना होगा सिर्फ रक्षा बजट व सैन्य उपकरणों की जरूरत नहीं अपितु उनका सदुपयोग भी जरूरी है उन्होने आतंकियों को पनाह देने वाले पाक को इंदिरा व शास्त्री जी की तरह कडा जबाब देने की बात करते हुए कहा कि
बार बार जो हार मानता,पीछे से है रार ठानता,जिसके इरादे हैं नापाक,उसको क्यों कहते हैं पाक,अब हाथ की चूडी उतार दीजिए पाक को कडा जबाब दीजिए
उन्होनें कहा कि हमारी विचारधारा अलग हो सकती है किन्तु राष्ट्र हित में हम एक थे हैं व रहेंगें


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ