Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा : मनकापुर व मसकनवा में आतंकवाद का पुतला जलाकर जताया विरोध , सौपा ज्ञापन











दुर्गा सिंह पटेल 
गोंडा: भारत की जनवादी नौजवान सभा(डीवाईएफआई ) जिला कमेटी गोंडा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मसकनवा  बाजार मे आतंकवाद का पुतला जलाकर आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया।इस दौरान जनौस के कार्यकर्ताओं  आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये।






आतंकवाद का पुतला फूंकने के बाद जनौस के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले मे शहीद हुये जवानों को श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर संगठन के पूर्व जिला सचिव खगेन्द्र जनवादी, जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल,जिला सचिव आशीष सिंह, सुनील गौड़, प्रधान बिनोद पांडेय, शहजाद अली, रिजवान अली,अमित यादव, संजय वर्मा, आमीन,संतोष मोदनवाल,रोहित यादव,रघुनाथ,लक्ष्मण वर्मा, सतीश वर्मा, उमेश, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे ।



इसी क्रम में मनकापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा द्वारा पैदल मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा इस अवसर पर तहसील संयोजक संयोजक संजय यादव ने सरकार से मांग कि हमले में जवानों की बड़ी शहादत व्यर्थ न जाए तथा हमले के जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के समूचे नाश के लिए कड़ी कार्यवाही करें तथा सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णायक कार्यवाही करने की आवश्यकता है




जिससे शहीदों को न्याय मिल सके नगर मंत्री राकेश निरंजन  ने कहा कि अभाविप दुख की इस घड़ी में घायल सैनिक एवं शहीद जवानों के परिवार के साथ खड़ी है साथ ही घायल वीरों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं इस अवसर चंद्र भूषण द्विवेदी राकेश निरंजन जितेंद्र यादव शिवाजी यादव नवनीत श्रीवास्तव सुरजीत यादव अमित वर्मा शिवपूजन तिवारी अखिलेंद्र सनी तिवारी दिव्यांश ओम प्रकाश यादव राज सिंह पर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे