महेश प्रताप सिंह
गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र में इस समय पुलिस तथा वन विभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध रूप से खुलेआम कटान की जा रही है। क्षेत्र के सिसवरिया गांव में गन्ने के खेत में लगे एक आम के पेड़ को वन माफियाओं ने धराशाई कर दिया है। शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिसवरिया गांव में अवैध रूप से आम के पेड़ को धराशाई कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग से की गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे यह बात साफ जाहिर होती है कि अवैध रूप से आम का पेड़ काटने वाले से जिम्मेदारों की मिलीभगत है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि उसे कोई जानकारी नहीं है। वहीं वन विभाग के फारेस्ट गार्ड भी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ