Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सेफ्टी वैन से फूड विभाग नें शहर व रानीगंज में खाद्य पदार्थों का किया जांच









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम नें  शहर के चौक, चिलबिला, रखहा, उडैयाडीह होते हुए गुरुवार को रानीगंज कस्बे में पहुंची। टीम के साथ एक वैन भी थी। औद्यधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी पदार्थों का परीक्षण कराते हुए लोगों को जागरुक किया। 







फूड सेफ्टी वैन के साथ जगह जगह नुक्कड़ नाटकों से भी उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य सामग्रियों से बचने की सलाह दी। टीम ने दुकानों में जाकर मिठाई, दूध, मसाले, तेल आदि में मिलावट की जांच भी की। जांच के दौरान टीम की ओर से नगरवासियों व उपभोक्ताओं को खतरे से आगाह किया गया। अफसरों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी मिलावटी सामग्रियों की सूचना मिली तो छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




 अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने उपभोक्ताओं से कहा कि किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय के समय दुकानदारों से रसीद जरूर लेनी चाहिए। जिससे दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो वे पकड़ में आ जाए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, संजय त्रिपाठी, अंजनी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे