Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्तीःनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुवा आयोजन






सुनील उपाध्याय 
बस्तीः मरहूम अल्हाज अब्दुल रज्जाक की 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ए.ए. आर.एस कन्या इण्टर कालेज एवं सिटी इण्टरनेशनल ग्रुप ऑफ रूरल स्कूल बल्ली पट्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हे निःशुल्क परामर्श दिया और दवाइयां वितरित की। 




इसमें सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कलीमुल्लाह खां, कस्टम आयुक्त श्रीमती निकहत खां ने स्कूल में बने अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया, इसके बाद उन्होने स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर नेक कार्यों के लिये चिकित्सकों का हौसला बढ़ाते हुये रोगियों से सीधा संवाद किया। इससे पूर्व कालेज के प्रबंधक मोहम्मद अकरम ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हे प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संक्षिप्त सम्बोधन में न्यायमूर्ति कलीमुल्लाह खां ने कहा कि अपनी दिनचर्या से समय और अपनी हैसियत से कुछ बंचाकर गरीबों असीयों की मदद करना पुनीत कार्य है।





ईश्वर ने अनेकों को समृद्धि दी है लेकिन जिगर सबको नही दिया, वरना समाज में कोई गरीब और असहाय न रह जाता। हर सक्षम व्यक्ति यह निश्चित कर ले कि वह कुछ लोगों की मदद कर उन्हे आत्मनिर्भर बनायेगा तो पूरा समाज आत्मनिर्भर हो जायेगा। किसी भी धर्म का यही मूल सिद्धान्त है। कस्टम आयुक्त ने भी मो. अकरम की तारीफ की और कामना किया कि उनकी ये ताकत बनी रहे और वे इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करते रहें। इस अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इ.का. की छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।





मुख्य अतिथि सहित क्षेत्रीय जनों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये अब्दुल हफीज, सैयद दानिश, उबैदुर्रहमान, कनीज जैनब सिद्धीकी, शोयब सिद्धीकी, मो. मुस्तकीम, सैयद हुसैन अहमद, अबुसुफियान खान, जमाल अहमद, सैयद जाफर, पुनीत वर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में एसके सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्रा, विनोद कुमार उपाध्याय, महेन्द्र तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, पुनीत दत्त ओझा, आलोक तिवारी, वशिष्ठ पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिज़वी शानू, समाजसेवा के क्षेत्र में राना दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू, हाजी रिजवान अहमद, अशोक तिवारी,




मो. खातर अंसारी, आपदा राहत एवं बचाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये मो. शफीक, अन्नू खां, अर्जुन उपाध्याय, एलआईयू इंसपेक्टर आलोक सिंह, तहसीलदार हरैया मो. जसीम, इमरान अली, आमिर खान, सद्दाम, मो. अशरफ, प्रदीप शुक्ला, अभयशंकर, संदीप शुक्ला को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्वाला प्रसाद दुबे, मुन्नीलाल दुबे, माधुरी यादव, संवारी देवी, कौशल्या देवी, इन्द्रवती, सुनीता, जगमती, कलीमुन्निशां सहित इलाके के करीब 300 गरीबों को कम्बल बांटा गया। प्रधानाचार्य पुनीत वर्मा तथा आयेजक मो. अकरम ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। डा. आफताब रजा, डा. राकेश मणि, डा. शगुफ्ता, डा. शिफा खान, डा. सरफराज, डा. गुफरान, डा. तारिक जमील, डा. डीके गुप्ता, रणदीप माथुर सहित दर्जनों चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवायें दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे