Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अगले हफ्ते बस्ती आ सकती है प्रियंका गांधी








राकेश गिरी 
बस्ती । कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी जोन की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते बस्ती आ सकती है। अपने भ्रमण के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं, शिक्षामित्र, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आन्दोलन कर रहे कर्मचारी नेताओं, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, बन्ना किसानों, मिल श्रमिकों, संविदाकर्मियों व अन्य संगठनों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगी। 






यह जानकारी लखनऊ में उनसे मुलाकात कर वापस लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने दी। उन्होने कहा कि 11 फरवरी को प्रियंका गांधी के मेगा रोड शो में अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे थे। उन्होने कहा कि प्रियंका गांधी जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को आधार बनाकर उन्हे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा बना सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे