सुनील उपाध्याय
बस्ती । हिन्दू युवा वाहिनी बस्ती में आज जिला कार्यालय में वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहिद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सहित अन्य देशभक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित नमन किया गया ।
हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री विनय सिंह ने कहा की जिस तरीके से आज का युवा अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाले देशभक्तों को भूलता जा रहा है । इसके लिए कहीं न कहीं समाज भी जिम्मेदार है । जिन युवाओं को देश के शहिदों को नमन करना चाहिए वह वैलेंटाइन डे मनाने में व्यस्त है। आज के युवाओं को इन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सभी स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को प्रेरित किया जाना चाहिए। इस दौरान मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल ,महामंत्री विनय सिंह जय प्रकाश सिंह ,जितेंद्र राय, सुमित ,बशिष्ठ गोस्वामी, मनोज तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ