रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज तहसील मुख्यालय के बगल खुले स्कूल में छोटे छात्रो ने योगा करके एक मिशाल कायम की है।स्कूल में पढ़ रहे छोटे बच्चो के मन में भी योगा करने का जुनून उभरा और स्कूल में पहुँचने के बाद योगा करने लगे।
बताते चले की तरबगंज तहसील मुख्यालय के बगल में चल रहा सरस्वती ज्ञानोदय विद्दा मन्दिर में पढ़ रहे छोटे व होनहार बच्चो में योगा के प्रति रूझान उभरा और स्कूल में दिनाँक 14/02/2019 को पहुँचकर योगा करने लगे।जिसे देखकर अध्यापक खुशी से झूम उठे व बच्चो का उत्साह बर्धन करने लगे।योगा करने के बाद बच्चे स्फूर्ती व सन्तूष्टी से लबरेज दिखे।
स्कूल के प्रधानाचार्य भीमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा की योग बराबर करना चाहिए खासकर बच्चो को जिससे सरीर में स्फूर्ती व चुस्ती बनी रहे।वैसे योग करने से कयी बिमारियाँ अपने आप ठीक हो जाती है।योग करने के काफी फायदे।योग करते बच्चो के साथ स्कूल के अध्यापक रामशंकर जयसवाल,अजय,रश्मि सिंह,नीलम मिश्रा,शिवशंकर मिश्रा,कविता,नीतू,मिथलेश आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ