ए. आर. उस्मानी
लखनऊ। गुरूवार को बौद्ध शहीद संस्थान में सूर्या इवेंट्स एंड फ़िल्म ऑर्गनाइजेशन द्वारा जश्न-ए-अवध कार्यक्रम आयोजित किया किया गया, जिसका शीर्षक "समाज के सिपाही" रखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के चेयरमैन रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर उत्तर प्रदेश के सुधाकर त्रिपाठी रहे। उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित करके किया और कहा कि 14 फरवरी हैलोग वैलेंटाइन डे मना रहे होंगे, लेकिन सूर्या इवेंट एंड फिल्म अर्गनाइज़ेशन लखनऊ आज हम सभी के अंदर देशभक्ति जागृत कर रही है और समाज के सिपाही के रूप में गेस्ट आफ आनर के रूप में सम्मानित कर रही है।
कार्यक्रम के निदेशक नीलोफर खान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश केवल इतना ही है कि समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिना पैसे के समाज की सेवा करते हैं और हर व्यक्ति कोई ना कोई सामाजिक संस्था से जुड़ा हुआ है। चाहे भावनाओं से, चाहे आर्थिक रूप से और आज के कार्यक्रम को आयोजित करने का सूर्या इवेंट एवं फिल्म अर्गनाइजेसन लखनऊ का एक ही उद्देश्य था कि समाज में जो लोग काम कर रहे हैं, अपने उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं, कोई गरीब को कंबल दे रहा है, कोई भूखे को खाना दे रहा है। तमाम ऐसी संस्थाएं हैं जो जानवरों का भी पालन पोषण करती हैं और यही कारण है कि आज के कार्यक्रम का नाम उन सभी समाज में काम करने वालों को समाज के सिपाही के नाम से सम्मानित करने का फैसला सूर्या कंपनी एवं फिल्म ऑर्गनाइजेशन ने लिया।
कार्यक्रम में लखनऊ से तमाम एनजीओ कार्यकर्ता, सेलिब्रिटी एवं स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले सेलिब्रिटी, मीडिया कर्मी, फिल्म इंडस्ट्री, समाज सेवी, व्यापारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निदेशक नीलोफर खान ने कहा कि इस कार्यक्रम में गोण्डा जिले से आये सौरभ श्रीवास्तव पत्रकार जो तमाम सामाजिक सेवा संगठनों में कार्य करते हैं एवं अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करते हैं आज गोण्डा से सौरभ श्रीवास्तव को भी सामाजिक कार्य करने हेतु "समाज के सिपाही" के रूप में मोमेंटो एवम सार्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए हमारे ग्रुप को अपार ख़ुशी हो रही है।
मुंबई से आए फिल्म निर्देशक आनंद गुप्ता ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि अभी आज के कार्यक्रम में हमारा मिशन अधूरा है। समाज में बहुत सारे लोग आज भी हैं जो आज हमारे कार्यक्रम में नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि अगले कार्यक्रम सीजन 2 सूर्या इवेंट एंड फ़िल्म अर्गनाइजेशन तमाम समाजसेवी को भी समाज के सिपाही के रूप में सम्मानित करेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ