आर के गोस्वामी
संतकबीरनगर:विदेशी पर्यटकों को चोरी की अष्टधातु की मूर्ति को बेचने के फिराक में जुटे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है बरामद मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बतायी जा रही है
गिरफ्तार तीनो आरोपियों में से दो गोरखपुर नंदलाल पुत्र गनेश निवासी साकेत नगर गोरखपुर जबकि दूसरा सुनील पाल पुत्र राम प्रवेश पाल निवासी साकेत नगर गोरखोर और तीसरा राहुल पुत्र नगेन्द्र दास ग्राम ओलनपुर चकदहरा छपरा बिहार प्रान्त का निवासी है पुलिस ने गिरफ्तार तीनो आरोपियों के पास से एक कुतरचित नम्बर प्लेट की मोटर सायकिल और 2 हजार रुपये नकदी और सैमसंग मोबाइल भी बरामद किया है ।
आपको बतादे कि संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कबीर निर्वाण स्थली पर आने वाले विदेशी पर्यटकों को चोरी की अष्टधातु की मूर्ति बेचने के फिराक में लगे चोरो को सफलता मिलने से पहले ही कोतवाली पुलिस औए स्वाट टीम ने मिलकर मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुचकर मूर्ति बेचने के अंजाम को नाकाम कर दिया । गिरफ्तार तीनो आरोपियों में से दो गोराखपर जनपद और एक बिहार प्रान्त के निवासी है इस सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा किया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ