Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:कैंडिल मार्च निकालकर जांबाज शहीदों को दी गई श्रद्धांंजलि








ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जनपद के वेंकटाचार्य  क्लब में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण श्रद्धांंजलि दी गयी। इस मौके पर पलवामा की घटना को लेकर लोगों ने जबरदस्त गम और गुुस्से का इजहार किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सरकार से पाकिस्तान केेे खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 






     श्री चित्रगुप्त सभा के नगर अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि दुष्ट पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अब सब्र की सीमा समाप्त हो गई है। अब लड़ाई आर पार की हो जानी चाहिए। डॉक्टर ओएन पांडेय, डॉ. विनीत मोदी, आलोक अग्रवाल, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कायरता पूर्व कार्य के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के अध्यक्ष संजू चावला, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष छाबड़ा जी एवं वरिष्ठ पत्रकार अंचल श्रीवास्तव ने भी पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण कार्यवाही की कड़ी निन्दा की। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह खुराना ने कहा कि हमारा समाज सदियों से बलिदान देता आ रहा है और आज भी हम सभी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।
    


कार्यक्रम के समापन में 2 मिनट का मौन रखकर समस्त शहीद वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुनानक स्कूल के बच्चों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बेंक्टाचार्य क्लब से अंबेडकर चौराहे तक अपने हाथ में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
      


 सिटी मजिस्ट्रेट, आरटीओ सर्वेश गौतम, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर संजय त्रिपाठी, डॉ. अंजू अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, डॉ. सुषमा त्रिपाठी, दिनेश श्रीवास्तव, हर्षवर्धन, सभासद पवन श्रीवास्तव, गगन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. प्रोफेसर राजीव अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी, दिवाकर पांडेय, अंकित गर्ग, रमेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, दिवाकर मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, आकाश गर्ग, डॉक्टर रंजन शर्मा, उमेश शाह, रवि जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे