सुनील उपाध्याय
बस्ती :जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमला और इसमें 44 जवानों के शहीद होनेे से बस्ती भाजपा महिला मोर्चा भी पाकिस्तान की नापाक हरकतों के प्रति आक्रोशित हैं। शनिवार को प्रदेश महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास सिंह एंव भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व मे शहर के शास्त्री चौक पर रोष जताकर पाकिस्तान से आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
एकत्रित होकर पाकिस्तान का झण्डा जलाकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर कैण्डेल मार्च निकालकर कर वहीं पाकिस्तान का झंडा जलाकर शोक सभाओं से शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति और शहीदों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा टीम ने हमले की निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को इसका ऐसा जवाब दें, जिससे भविष्य में वह इस तरह की कायराना हरकत ना कर पपाये। इस मौके पर ने कहा कि पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए।
आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की भूमि पर भारत का झंडा फहरा देना होगा। इस मौके पर निर्मला श्रीवास्तव, शालिनी मिश्रा , सन्ध्या दिक्षित, विन्दु यादव, विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, किरन सिंह , नीलम मिश्रा , शीला पाठक , अंजली मिश्रा , इन्द्रावती गौतम, शान्ति सिंह , गीता चैधरी, मृदुल शुक्ला, बन्दना पाण्डेय, बबिता सिंह सहित तमाम महिलाए मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ