Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:कमल ज्योति अभियान बाइक रैली से कार्यकर्ताओं में होगा उत्साह का संचार : आशीष त्रिपाठी








अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोंडा। भाजपा ने कमल ज्योति अभियान तथा विधानसभा स्तर पर निकाली जाने वाली बाइक रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




     शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में खरगूपुर भाजपा मंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने आगामी 26 फरवरी को कमल ज्योति अभियान के तहत प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा अब तक लोगों को मिले योजनाओं के लाभार्थियों के घर घर जाकर कमल ज्योति जलाकर एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार तथा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।




 उन्होंने कहा कि आगामी दो मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली का आयोजन कर क्षेत्र के ग्राम व कस्बों में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। उक्त बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों का समर्थन हासिल करना कार्यक्रम का मकसद होगा।



    बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधुबाला वर्मा, दिनेश त्रिपाठी, पदुम नाथ शुक्ल, रविंद्र कश्यप, राकेश चौबे, विजय शुक्ल, धनीराम जायसवाल, रामानंद तिवारी, संजीव गुप्त, शिवमंगल मौर्य के अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे