अजीज हसन सिद्दीकी
इटियाथोक, गोंडा। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय स्थित सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के उपरांत आगामी 27 फरवरी को संगठन की रैली को लेकर चर्चा की गई।
शनिवार को इटियाथोक ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही घटना के बाद से पाकिस्तान के विरुद्ध की जा रही सेना की कार्रवाई का समर्थन किया गया। दूसरी ओर 27 फरवरी को लखनऊ में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा आयोजित रैली के माध्यम से 73 वां संविधान संशोधन लागू कर प्रधानों का मानदेय बढ़ाने, अधिकारों में कटौती व शोषण बंद कराने की मांग प्रदेश सरकार से की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहज राम तिवारी, चेतराम तिवारी, हदीस उल्लाह, सिरताज खां, अरुण वर्मा, धीरेंद्र तिवारी, माता प्रसाद, शमसुल्ला, सुल्तान शाह, मोहम्मद हारून, अनिल यादव, हरिशंकर श्रीवास्तव, चतुर सिंह, रघुवर दयाल सहित अन्य कई ग्राम प्रधान शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ