पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
नेपाल में आयोजित सम्मान समारोहभारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के लोग हुए शामिल
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बेसिक शिक्षा के शिक्षक दिन-ब-दिन सम्मान की नई ऊंचाईयां छूकर जनपद व अपने विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। कभी नवाचार, कभी स्मार्ट क्लास, कभी वैज्ञानिक प्रयोग, तो कभी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके ये नये आयाम स्थापित करने के साथ ही महकमे और जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया के शिक्षक सुनील आनन्द को नेपाल के जनकपुर में आज गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
गांधी फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। सुनील देवीपाटन मंडल के इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें यह सम्मान दिया गया है।
![]() |
| सुनील आनंद |
जिले के वजीरगंज ब्लाक के सुनील आनन्द देवीपाटन मण्डल में यह सम्मान पाने वाले अकेले शिक्षक हैं। इससे पहले भी सुनील को पर्यावरण के क्षेत्र में जिले में बेहतर काम करने के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
गुरूवार को ही बीईओ आनन्द प्रकाश सिंह ने शिक्षक को पीपल, बरगद, नीम का पौधा और वट वृक्ष, बौद्ध वृक्ष, पर्यावरण सम्बंधी चार्ट व ग्रीटिंग देकर जनकपुर के लिए रवाना किया था। वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया के शिक्षक सुनील आनन्द को गांधी पीस फाउण्डेशन की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत, नेपाल, मालदीव और बांग्लादेश में पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को यह सम्मान दिया गया है।
बीएसए मनिराम सिंह, बीईओ आनन्द प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, बृजेश सिंह, सुशील मिश्र, नूर मोहम्मद, मुख्तार अहमद, सूर्यमणि पाण्डेय, विपिन श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, शम्भूदत्त तिवारी, प्रदीप सिंह ने खुशी जताई है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ