अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित जिला उघोग एवं उघम प्रोत्साहन केन्द्र पर प्रशिक्षुओ को टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षुओ को सहयोग ऋण वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटे हुए ग्राम पंचायत बिशुनीपुर के ग्राम धरमपुर स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पर मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने तीस प्रशिक्षुओ को टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होने दो लोगो को सहयोग ऋण के पत्र भी प्रदान किये । सदर विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी समृद्ध हो।
सरकार प्रशिक्षण की योजना चलाकर लोगो को स्वरोजगार मुहैया करा रही है जिससे लोग अपने बल पर कमा खा सके। नगर अध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार प्रशिक्षण के साथ साथ ऋण भी मुहय्या कराती है जिससे स्वरोजगार करके लोग अपना विकास कर सके। उघोग उपायुक्त रुपेश कुमार आनन्द ने बताया कि विभाग के तरफ से 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया था ।
पहला द्रेड दर्जी, दूसरा हलवाई जिसमे लोगो को प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हे टूल किट प्रमाण पत्र व मुद्रा योजना के तहत लोन भी दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करके लोग स्वरोजगार कर सकते है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, आकाश पाण्डेय, आशू मिश्रा,अमरेश तिवारी, सम्प्रीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ