Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पेड़ों की पंचायत से बताया पर्यावरण का महत्व








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा के वार्षिकोत्सव इन्द्रधनुष में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया । अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । 






आराध्या,आमिना , देवाशीष,देवांश,अविरल,भावनी, मानषी, आरव,इशिता ,शाम्भवी,स्नेहा, प्रखर ,संस्कार,सुमित ,अस्मित,मान्या चतुर्वेदी, की प्रस्तुति सराही गई ।
बच्चों द्वारा मेरी जान जाये वतन के लिए , जल है तो कल है , शिक्षा प्रद कौव्वाली - कितना मुश्किल है सबको समझाना ,पेड़ो की पंचायत से पर्यावरण के महत्व को बताया ,होली गीत ,बसन्त गीत,नारी शक्ति,आदिवासी नृत्य ,पंजाबी नृत्य ,गुजराती नृत्यआदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । 





छात्र - छात्राओं द्वारा पर्यारण , विज्ञान , कला वर्ग की लगायी गयी प्रदर्शनी की सराहना की ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी विभूति नारायण सिंह , विशिष्ट अतिथि एस.एस.तिवारी , प्रबन्धक अंजना सिंह , निदेशक संजय सिंह ने प्रतिभागी छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत किया ।
प्रधानाचार्य स्मृति सिंह ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया । अध्यक्षता सेना के पूर्व जेसीओ विक्रम सिंह एवं संचालन शगुन मौर्या,आर्या पाण्डेय,श्रेयश पाल, नीलेश ने किया ।




 इस दौरान डॉ.तीर्थराज पाण्डेय,अशोक सिंह ,डॉ.अनूप कुमार सिंह , अभिमन्यु सिंह ,रवि प्रकाश सिंह,विनय सिंह,रंजन सिंह , अविनाश सिंह , मनोज शुक्ल, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ,चैताली घोष, फिरदौश, रेनू, शेफाली, वन्दना,शारदा मिश्रा, कुलशुम,शुभांगी,वसुंधरा आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे