Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:प्रत्येक माह 9 व 10 तारीख को सभी थानों पर मनाया जाएगा विवेचना दिवस










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थानों पर लंबित मामलों को तेजी से निपटाने तथा जनता व पुलिस के बीच अच्छे संबंध बनाने के उद्देश्य से थानो पर कई तरह के सुधार करते हुए नई नई पहल शुरू की है ।




 पहले उन्होंने सभी थानों पर जन सुनवाई अधिकारी की नियुक्ति कर के थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का व्यवस्था सुनिश्चित किया है और अब सभी थानों पर एक नई व्यवस्था विवेचना निस्तारण दिवस के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के सभी थानों पर प्रत्येक माह के 9 तथा 10 तारीख को विवेचना निस्तारण दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।



 उन्होंने आम लोगों से विवेचना में पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि जिनको किसी अभियोग में अपना बयान अथवा शपथ पत्र देना हो तो प्रत्येक माह की 9 तथा 10 तारीख को संबंधित थानों पर उपस्थित होकर विवेचक को दे सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे