अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के द्वारा जिले के पुलिस को मित्र पुलिस बनने वाले फरमान को जिले की पुलिस पालन करती दिखाई देने लगी है । लोगों की मानें तो यदि पुलिस अपने व्यवहार में इसी तरह परिवर्तन लाती रही तो वह दिन दूर नहीं जब लोग पुलिस को अपना मित्र मानने लगेंगे ।
यूपी पुलिस भी लगातार लोगों के सहायता में अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं । आज थाना रेहरा क्षेत्र में हुए साइकिल तथा मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार को यूपी हंड्रेड पुलिस ने समय से अस्पताल पहुंचाकर एक ओर जहां सराहनीय कार्य किया है वहीं घायलों को त्वरित इलाज दिला कर उसकी जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाई है ।
जानकारी के अनुसार यूपी 100 मुख्यालय लखनऊ द्वारा सूचना मिला कि थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में साइकिल व मोटरसाइकिल में टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गए हैं । यूपी 100 कंट्रोल रूम द्वारा एसपी कार्यालय को सूचित किया गया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन पर पीआरबी 2491 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों शिवकुमार उपाध्याय पुत्र रामतीरथ उपाध्याय व रोहन उपाध्याय पुत्र राम नरेश उपाध्याय निवासी मनकापुर थाना गोंडा को अपने वाहन से इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया तथा उनके परिवारजनों को सूचित किया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ