Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेहतर शिक्षा से होता है देश और राष्ट्र का विकास : विनय शुक्ल









ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बाबा पाटनदीन मिश्र स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवा में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ देवीपाटन मंडल के मंडलीय मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुरू कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा से अच्छे मस्तिष्क व व्यक्ति का विकास होता है, जिससे देश व राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। 






    उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम  में भी बढ़ावा देना चाहिए, जिससे  बच्चों की प्रतिभा निकल कर  समाज में प्रदर्शित करने का मौका  मिले।
    कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, राष्ट्रगीत, लोकगीत, एकांकी, नाटक, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।





 विशिष्ट अतिथि प्राचार्य उदय भान तिवारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज शुक्ला तथा जितेंद्र नाथ मिश्र ने भी संबोधित किया। 
अध्यक्षता ग्राम प्रधान  रामरंग पांडेय व संचालन आज्ञाराम ने किया। इसमें विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण  मिश्रा, प्राचार्य डीडी सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, उपेंद्र मिश्रा, अरविंद शर्मा, उत्तम मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्र, लल्लू, बेबी, अनीता मिश्रा, दिवाकर पांडेय, मुन्ना तिवारी, सुशील तिवारी, सुधीर तिवारी, अन्नी तिवारी, अनिल मिश्रा, चंद्र शेखर मिश्रा, बाल गोविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।


इन छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

विद्यालय में अध्यनरत  छात्र-छात्राओं में सृष्टि, रागिनी मिश्रा, रागिनी सिंह, सालनी  मिश्रा, अनामिका, परवीन बानो, प्रवीण शर्मा, अब्दुल कलाम, खुशीबुद्दीन, खलील ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे देख कर स्थानीय लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे