Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम व विधायक ने विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसोईया (छीटपुर) में 1400 लाख रू0 की लागत से स्वीकृत नवीन पुलिस थाना दिलीपपुर, 550 लाख रू0 की लागत से स्वीकृत मिनी स्टेडियम नजियापुर तथा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत 411.82 लाख रू0 की लागत से स्वीकृत राजकीय इण्टर कालेज दांदूपुर, 1214 लाख रू0 से स्वीकृत राजकीय पॉलीटेक्निक खमपुर दूबेपट्टी समते विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास दिलीपपुर बाजार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार ‘‘धीरज ओझा’’ व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही जी की गरिमामयी उपस्थिति में विधि विधान से किया।







 इस दौरान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि किसी भी सरकार का लक्ष्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जन कल्याण होता है जिसमें जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जन प्रतिनिधि क्षेत्र की आवश्यकता व जनता की अपेक्षा के अनुरूप कार्य कर योजनाओं का प्रस्ताव करता है और उनकी स्वीकृति के बाद उसका धरातल पर क्रियान्वयन सफलता पूर्वक कराते है जिससे जनता का कल्याण होता है। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय विधायक जी की सक्रियता से आज क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास सम्भव हो सका।





 क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता के सहयोग से और देश के प्रधान सेवक मोदी जी व प्रदेश के जन सेवक योगी जी की प्रेरणा से आज जनहित में स्वीकृत नवीन थाना दिलीपपुर, मिनी स्टेडियम नजियापुर, राजकीय पॉलीटेक्निक खमपुर दूबेपट्टी व राजकीय इण्टर कालेज दांदूपुर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने में सक्षम हुआ हूॅ। इतना ही नही क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी देल्हूपुर थाना भी स्वीकृत हो चुका है। जेल रोड से जगनीपुर तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य भी स्वीकृत हो चुका है। 





क्षेत्रीय जन मानस की अपेक्षानुरूप कार्य करते हुये क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होने कहा कि मोदी जी मजबूत नेतृत्व में कुशल मार्गदर्शन तथा जनहित में लिये गये उचित निर्णय से आज जहां भारत का मान सम्मान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ा है। उन्होने कहा कि आज विश्व के तमाम देश उन्नतशील एवं समृद्धशाली भारत की सामाजिक आर्थिक प्रगति का लोहा मान रहे वही दूसरी ओर देश में उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, सुकन्या समृद्धि, किसान सम्मान निधि जैसी कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन कर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के सपनों को साकार करने का काम किया।







 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, प्रतिनिधि शिवम ओझा, अजय ओझा व नीरज ओझा, एई आवास विकास अतुल श्रीवास्तव, परियोजना अभियन्ता, ग्राम प्रधान राम अवध पाल, देवेश सिंह, छोटे भैया, अंशुमान सिंह, शिव बहादुर सिंह, दीपू शुक्ल, केके शर्मा, राकेश पाण्डेय सुग्गू, कुलदीप सिंह, कान्हा तिवारी, पंकज दूबे, तरूण तिवारी, विपुल सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, कमला पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, सुशील मिश्र, राम प्रताप सिंह, विनोद शर्मा व क्षेत्रीय प्रधानगण भीम सिंह, भारत सिंह, गुड्डू शुक्ल, रिंकू सिंह, आंशू मिश्र, बबलू सिंह, कृष्ण कुमार माली, जेठू मिश्र, राजेश सरोज व इमरान खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जयेन्द्रनाथ उपाध्याय ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे