Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में नवविवाहिता की सरेआम गला काटकर नृशंस हत्या








 हत्या कर भाग रहे पति को पुलिस ने दबोचा, आला कत्ल बरामद
ए. आर. उस्मानी / मो. इरफान
गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित झाड़ियों के बीच एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की सरेआम चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से चाकू लहराते हुए भाग निकला। सूचना मिलने पर भंभुआ पुलिस ने उसे कत्ल में प्रयुक्त चाकू समेत पकड़ लिया।
        






दिल दहला देने वाली नृशंस हत्या की यह घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे की है जब कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कूरी खास निवासी दीपू कश्यप अपनी नवविवाहिता पत्नी पायल (25 वर्ष) को सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे खेतों में लगी फसल के बीच में ले गया और उसकी गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने उसे हाथ में चाकू लहराते हुए भागते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली करनैलगंज के भंभुआ पुलिस चौकी इंचार्ज संजय तोमर को दी। भंभुआ पुलिस ने उसे भागते हुए आला कत्ल समेत पकड़ लिया। 






बताया जाता है कि दीपू कश्यप लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और वहीं से पायल को करीब एक वर्ष पूर्व भगा कर लाया था तथा मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों पति पत्नी के रूप में रहते थे। बीच-बीच में दीपू गांव से बाहर भी रह रहा था। शनिवार को अचानक अपनी पत्नी को गांव से बाहर सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ी व खेत के बीच में ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मौके पर कुछ लोगों ने देखा और उससे पूछा यह तूने क्या किया तो उसने जवाब दिया कि  उसकी पत्नी ने मारने वाला काम किया था तो मैंने उसे मार दिया।


वीडियो 



 इतना कहने के बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे भागते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को वहां से उठाकर करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा एवं डॉ. मुदस्सिर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दूबे भी पहुंचे और आरोपी युवक से पूछताछ करना शुरू किया। 
       




सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। महिला का नाम पायल बताया जा रहा है। घटना क्यों की गई और कैसे हुई ?यह पूछताछ के बाद ज्ञात हो पाएगा। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे