अतुल कुमार यादव
गोंडा- जहां होली के पर्व पर जिला प्रशासन चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने में कामयाबी पाई है ।वहीं पर्व के दूसरे दिन दबंगों की दबंगई शुरू हो गई हैं ।
एक मामला प्रकाश में आया है थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पाठक पुरवा मौजा घनईपट्टी का रहने वाला विवेक पांडेय पुत्र श्रीप्रकाश उम्र लगभग 13 वर्ष शनिवार सुबह घर से सब्जी लेने के लिए गांव से गोंडा बेलसर रोड़ पर स्थित किराना स्टोर पर सब्जी लेने पहुंचा वहीं दुकान मालिक का बेटा ननकन पुत्र जयराम रोड़ के पास टुल्लू पम्प से जमीन तर कर रहा था।
बच्चे की इतनी गलती थी कि पैर पाइप पर पड़ गई जिससे दुकान मालिक का बेटा भड़क उठा और जाति शूचक गालियां देते हुए मारने पीटने लगा बच्चे के चिल्लाने पर राहगीरो ने बचाया ।
बच्चे के परिवार वाले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र एसआई विनय कुमार यादव को देकर कार्यवाहीं की मांग की है अब देखना यह है कि पुलिस इस पर क्या कार्यवाहीं करती हैं जिससे पीड़ित को न्याय मिल सकें।
इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह से बात किया गया ।तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसआई विनय कुमार यादव से पता कर लीजिये। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को पीड़ितों के दिये गए शिकायत पत्र की जानकारी नही रहती है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ