Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा-अयोध्या हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत












डॉ ओपी भारती
गोंडा:अयोध्या हाइवे पर शनिवार शाम को वजीरगंज कस्बे की मछली मंडी के समीप क्षेत्र के चंदापुर नगरी निवासी एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।








बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि चालक को उपचार हेतु  स्थानीय सी एच सी ले जाया गया है।







चंदापुर नगरी निवासी धनन्जय सिंह(25)अपनी भाभी मिथलेश सिंह(40)पत्नी प्रदीप सिंह का इलाज करा कर बाइक से गोंडा से शनिवार शाम  वापस लौट रहे थे।वे जब लगभग 5 बजे शाम स्थानीय डाक बंगला पार कर मछली मंडी के समीप पहुंचे तभी गोंडा की ही तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया।







जिससे मौके पर ही मिथलेश सिंह की मृत्यु हो गई।हेलमेट पहने बाइक चालक धनन्जय सिंह मामूली रूप से चोटहिल हुए।जिनका स्थानीय सीएचसी पर उपचार कराया गया।






पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही है।चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे