Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: घूर लगाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में किशोरी गंभीर रूप से घायल







रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा(तरबगंज) तरबगंज थानाक्षेत्र में घूर लगाने के विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट।लाठी डन्डा व फरसे से हमला किया जिसमे बाबा व नातिन गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे निजी चिकत्सालय में भर्ती कराया गया है।जहाँ लड़की की हालात नाजुक बनी हुई है।मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस जाँच कर रही है।






बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा नगदही के मजरा बरसेड़ी में दिनाँक 21/03/2019 को सुबह लगभग 7.30पर घूर लगाने को लेकर विवाद हो गया जिसमे दबंगो ने लाठी डन्डे से जमकर पीटा व फरसे से भी हमला किया जिसमे लड़की साक्षी 13वर्ष को गम्भीर चोटे आई।नातिन को बचाने दोड़े बाबा बच्चाराम को भी मारपीटकर घायल कर दिया जिसे निजी चिकत्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ लड़की साक्षी की हालात नाजुक बनी हुई है।





थाने पर दी तहरीर में रमेश नरायन चौबे ने कहा की साहब हम बहुत दिनो से घर के सामने जमीन पर घूर लगाते थे लेकिन कभी कोई विवाद नही था।दिनाँक 21/03/2019को सुबह लगभग 7.30बजे हम घूर में कूड़ा फेक रहे थे की अचानक दबंग रामसंजीवन चौबे पुत्र काली प्रसाद चौबे,मनोज कुमार,मुकेश कुमार पुत्रगण रामसंजीवन चौबे व लालती उर्फ मालती पत्नी रामसंजीवन चौबे हमारे घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे जब हमने पूछा तो आग बबूला हो गये और लाठी डन्डे से मारने लगे हमक़ो बचाने पहुँचे हमारे पिता बच्चाराम को जमकर पीटे जिससे वै गम्भीर रूप से घायल हो गये।वही लड़की साक्षी दोड़ी बचाने तो मुकेश ने फरसे से साक्षी के सर पर हमला कर दिया व लाठी डन्डे से पीटने लगे जिससे साक्षी बेहोश होकर गिर पड़ी।पिता और लड़की को गोण्डा के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है जहाँ लड़की साक्षी की हालात गम्भीर बनी हुई है।





प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की तहरीर में दर्शाए गये चार लोगो के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और जाँच की जारही है।अगर. चोट गम्भीर है तो डाक्टर की रिर्पोट आने पर धारा बढ़ाई जायेगी।दबंगयी बिलकुल बर्दाशत नही की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे