Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला मुख्यालय पहुंची गायत्री परिवार की शक्ति कलश रथ यात्रा









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के गायत्री परिवार  द्वारा नगर के केशव उद्यान (रमनापार्क) में आगामी 27 मार्च से 31 मार्च की तारीखों में 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज तथा प्रदर्शनी व विराट पूस्तक मेला का आयोजन किया जाना है। 





महायज्ञ को भव्यता प्रदान करने तथा जन जागरण हेतु शांतिकुंज हरिद्वार से लाई गई शक्ति कलश जनपद के विभिन्न गांवों व नगरों में रथ यात्रा के माध्यम से पहुचाई जा रही है। रविवार को रथयात्रा तुलसीपुर, गैंसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला, श्रीगंज होते हुए बलरामपुर कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुची। रथयात्रा में चल रहे टोली नायक शिव कुमार सिंह ने कहा कि 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में राष्ट्र जागरण एवं विश्व कल्याण की कामना व प्रार्थना की जाएगी । 




 27 मार्च को भव्य मंगल कलश शोभायात्रा पूरे बलरामपुर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी । 28 मार्च को 51 कुंडीय यज्ञ 33 कोटि देवताओं को साक्षी मानकर प्रारम्भ किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रातः यज्ञ, हवन व विभिन्न संस्कार  तथा सायं को संगीतमय प्रवचन का आयोजन होगा। 31 मार्च को महापूर्णाहूति के साथ कार्यक्रम समपन्न होगा।  उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि वीरेश्वर उपाध्याय  का विशेष मार्गदर्शक व उद्बोधन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे