दुर्गा सिंह पटेल
गोंडा: आजादी के सात दशक बाद भी विद्युत व्यवस्था से महरूम ग्रामीणों ने रविवार को आक्रोश प्रकट करते हुए विद्युतीकरण ना होने पर मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विकासखंड छपिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुवाड के मजरे गुरूसंतमिश्रपुरवा, कुटई कुम्हार पुरवा, गंगा पुरवा व दलित पुरवा को छोड़कर सभी मंदिरों में मजरों में बिजली की व्यवस्था है ।विद्युतीकरण व्यवस्था से महरूम ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग, तहसील दिवस सहित अन्य तमाम अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर छूटे हुए मजरो का विद्युतीकरण कराने की मांग की थी ग्रामीणों के शिकायतों के बाद भी अभी तक इन मजरों का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है।
रविवार को दर्जनों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण संजय मिश्रा, हरिप्रसाद, परशुराम यादव, रामराज, शिवकुमार आदि ने हाथों में "बिजली नहीं तो वोट नहीं "का बैनर लेकर विद्युतीकरण ना होने पर आक्रोश प्रकट करते हुए मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस दौरान पारस, राजेश, शिव कुमार, रामराज, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ