अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के पुलिस ऑफिस परिसर में विगत कई वर्षों से परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जा रहा है । प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र पर घरेलू विवादों को विशेषकर पति पत्नी के बीच पारिवारिक समस्याओं को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया जाता है ।
आज अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र संचालित किया गया । आज के परामर्श केंद्र पर प्रस्तुत कुल 27 पत्रावलीयों में 10 पत्रावलियों के दोनों पक्ष उपस्थित हुये जिनमें से सात मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया । आज के परिवार परामर्श केंद्र पर परामर्शदाता के रूप में अरुण यादव, वन्दना मिश्रा, तनवीर जहां, संजय पाण्डेय व म0का0 अंजू त्रिपाठी के प्रयास से पत्रावलीयों का निस्तारण कराया गया ।
आज जिन पत्रावलियों के निस्तारण के उपरांत 7 दांपत्य एक साथ रहने को राजी हुए उनमें कोतवाली देहात क्षेत्र के संतोष कुमारी व मुरलीधर, ननकी देवी व रक्षा राम, थाना पचपेड़वा के नईमउल्ला व सायरा बानो, कोतवाली उतरौला के राम भवन व चंद्रावती, थाना महाराजगंज तराई के सफीकुन्निशा व आरिफ, थाना रेहरा बाजार की मीना सिंह व रमेश सिंह तथा थाना खरगूपुर गोंडा की सहज राम व गौरी शंकर शामिल हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ