अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील मुख्यालय उतरौला स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में लोकतंत्र के महापर्व पर "लोकतन्त्र में मतदान का महत्व" विषय पर छात्र छात्राओं के बीच वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानचार्य कमेश कुमार सरोज के अध्यक्षता में किया गया ।
जानकारी के अनुसार वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय के निर्णायक मण्डल के द्वारा प्रथम स्थान कु० प्रिया सोनी कक्षा 12 बी, द्वितीय स्थान आकाश गुप्ता कक्षा 12 बी तथा यश विश्वकर्मा कक्षा 10 ए को तृतीय स्थान प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमेश कुमार सरोज द्वारा पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
छात्रों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रबुद्ध शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को मतदान के महत्व के विषय में बताते हुए , मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लियें प्रेरित किया तथा वोट के लिये किसी भी प्रलोभन से दूर रहने के लियें भी आगाह किया । कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राम मोहन श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा , मोहम्मद इस्लाम, उत्तम श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, शरद श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार, अमरेश पाण्डेय, रघुवंश पाण्डेय , महेंद्र शुक्ला , अरुण सिंह , तुलसी राम यादव , कृष्ण कुमार पाण्डेय तथा समस्त कर्मचारी व्हाट छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ