Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अध्यापिका के अपहरण मामले का पुलिस ने किया खुलासा





अखिलेश्वर तिवारी 
4 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करके अध्यापिका को भी छुड़ाया
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में 2 अप्रैल को दिनदहाड़े विद्यालय में पढ़ाते समय शिक्षिका के अपहरण मामले का पुलिस ने आज खुलासा करने का दावा किया है । पूरे प्रदेश की पुलिस को हिला कर रख देने वाला यह हाईप्रोफाइल अपहरण मामला 2 अप्रैल दोपहर से लेकर रात तक चर्चा का विषय बना रहा । 



यहां तक कि डीजीपी को भी अपहरण मामले पर सफाई देनी पड़ी । घटना के बाद से ही पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ चुकी थी । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने यहां तक दावा किया था कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और हुआ भी ऐसा ही  ।आरोपियों की तलाश के लिए बनाई गई 3 टीमों ने तेजी से कार्य करना शुरू किया नतीजा यह हुआ कि मंगलवार की देर रात तक गोरखपुर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने शिक्षिका शिवानी यादव को भी बरामद कर लिया ।

                         

जानकारी के अनुसार थाना महाराजगंज तराई व शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय जुगली गुर्चाही में कार्यरत अध्यापिका शिवानी यादव का मंगलवार की दोपहर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था । उस समय अध्यापक शिवानी विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थी । अपहरण कर्ताओं ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया तथा अध्यापिका शिवानी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में बिठा कर फरार हो गए थे । 



सूचना पाकर तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी थी । अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि अपहरण का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग निकल कर सामने आया है । पकड़े गए मुख्य आरोपी अंजिला सिंह को शक था कि उसके पति अर्जुन सिंह का शिवानी से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम प्रसंग चल रहा है । इसी शक के कारण अंजिला ने अपनी एक सहेली स्वेता सिंह, ड्राइवर रवि साहनी तथा उसके एक मित्र मिथिलेश सिंह की मदद से इस पूरी घटना को अंजाम दिया । 



अंजिला अपनी स्विफ्ट गाड़ी से बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय जुगली गुरुचाही पहुंची और वहां पर फिल्मी अंदाज में अध्यापिका शिवानी के साथ गाली गलौज व मारपीट की तथा जबरदस्ती शिवानी को अपनी गाड़ी में बिठा कर वहां से फरार हो गई । सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने सभी आरोपियों को गोरखपुर से देर रात गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि पूरे घटना को अंजाम देने में मुख्य आरोपी अंजिला सिंह हैं जिन्होंने अपनी सहेली स्वेता सिंह के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया था । 



अंजिला सिंह पत्नी अर्जुन सिंह गोरखपुर जिले के थाना शाहपुर में जानकी नगर की रहने वाली हैं वहीं उनकी सहेली स्वेता सिंह पुत्री चरण सिंह कुशीनगर जिले के थाना कप्तानगंज के कोटवा की रहे की रहने वाली हैं । अंजिला के स्विफ्ट गाड़ी संख्या यूपी 53 बी एक्स 3243 कार ड्राइवर रवि साहनी पुत्र रामधनी गोरखपुर जिले के थाना कैंपियरगंज क्षेत्र के ठाकुर नगर हटवा का रहने वाला है वही उसका दोस्त मिथिलेश सिंह पुत्र दीपचंद महाराजगंज जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में रेहवा का रहने वाला है ।



पुलिस ने चारों आरोपियों को एक साथ गोरखपुर से गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को अपहरण मामले में शैलेंद्र सिंह निवासी भागपुर थाना दत्त नगर मैनपुरी की तहरीर पर महाराजगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । अध्यापिका शिवानी यादव पुत्री शिवमूर्ति यादव मैनपुरी जिले के थाना ओछा के ग्राम होलपुरा की रहने वाली है । 



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना महाराजगंज तराई के प्रभारी निरीक्षक राजित राम, उप निरीक्षक सुभाष यादव व केके यादव, आरक्षी अमित कुमार, राकेश मौर्य, दिग्विजय चौधरी, रितेश सिंह, महिला आरक्षी अनामिका वर्मा, पारुल वर्मा, अंकिता बर्मा व ज्योति, सर्विलांस सेल के प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा तथा स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, कांस्टेबल बिरजू कुमार व जयप्रकाश शामिल थे ।



 हालांकि मीडिया के सामने पुलिस ने मुख्य आरोपी अंजिला सिंह तथा उसकी सहेली श्वेता सिंह को प्रस्तुत नहीं किया है और ना ही न प्रस्तुत करने के लिए कोई सकारात्मक जवाब ही दिए हैं । पुलिस ने केवल ड्राइवर तथा उसके सहयोगी को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है ।
अटैचमेंट क्षेत्र
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे