अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में आगामी 10 अप्रैल से सभी वाहनों के फिटनेस का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी । 10 अप्रैल के बाद कोई भी आवेदन मैनुअल प्राप्त नहीं किया जाएगा । वाहनों के फिटनेस की संपूर्ण व्यवस्था ऑनलाइन ही संपन्न कराई जाएगी जिसमें शुल्क तथा पंजीयन भी शामिल होगा ।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में वाहनों के आॅनलाइन फिटनेस की व्यवस्था का क्रियान्वयन दिनांक 10 अप्रैल, 2019 से अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जायेगा। आॅनलाइन फिटनेस की प्रस्तावित व्यवस्था एवं उसके लाभ प्राप्त के लिए वाहन स्वामियों के पास अवसर है कि वे इस व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक उठाये और वे निरीक्षण की तिथि हेतु स्वयं आवेदन दें। आॅनलाइन फिटनेस व्यवस्था में वाहनस्वामी के लिए वाहन 4.0 विभागीय आॅनलाइन पोर्टल पर जाकर फिटनेस समाप्ति की तिथि से 45 दिन की समयावधि के बीच कोई भी तिथि चयन करने तथा निरीक्षण हेतु चयनित तिथि पर वाहन प्रस्तुत करने की व्यवस्था दी गयी है।
नियत तिथि के बाद फिटनेस इंस्पेक्शन तथा फिटनेस ग्रांट फीस को आॅनलाइन जमा करने की व्यवस्था है। इस प्रक्रिया के पूर्ण करने पर वाहनस्वामी को वाहन 4.0 पोर्टल से फिटनेस आवेदन से संबन्धित फार्म एस0आर013, वाहन इंस्पेक्शन की तिथि से संबन्धित एप्वाइन्टमेंट स्लिप आॅनलाइन जमा की गई ई-फीस रसीद प्रिन्ट करना होगा तथा उक्त प्रपत्रों के साथ फिटनेस जांच हेतु वाहन को निर्धारित तिथि पर पंजीयन प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। वाहनस्वामियों को आॅनलाइन व्यवस्था से लाभ होगा।
इसमें एक वर्ष पूर्व फिटनेस जांच तिथि निर्धारण, वाहन स्वामियों को ही अपने वाहन के फिटनेस जांच तिथि के चयन का अवसर प्राप्त, फिटनेस जांच तिथि एवं फीस पेमेंट की आॅनलाइन व्यवस्था से कार्यालय के कार्य कार्यालय के कार्य भार में कमी। आॅनलाइन व्यवस्था सरल व पारदर्शी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बलरामपुर ने बताया कि उपसंभागीय परिवहन कार्यालय, बलरामपुर में दिनांक 10 अप्रैल, 2019 से वाहनों के मैनुअल फिटनेस आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ