अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ! पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात रानीमऊ चौराहे के समीप लखनऊ की ओर जा रही बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते मवई व पटरंगा थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और तीनों घायलों को सीएचसी मवई भेजा।जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताविक मंगलवार की देर रात पटरंगा थाना अंतर्गत रानीमऊ चौराहे पर लखनऊ की ओर जा रही बस ने आगे चल रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक बस के नीचे घुस गई।जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पहुचीं पटरंगा व मवई पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद बस के नीचे घुसी बाइक व घायलों को निकाल कर एम्बुलेन्स की मदद से सीएचसी मवई भेजवाया जंहा डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक सवार मृतक अनूप कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम महुलारा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी, धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिव कैलास उम्र 32 वर्ष निवासी निजामपुर पूरे मंगई थाना मसौली जनपद बाराबंकी व कबीर हुसैन पुत्र खबीर उम्र 48 वर्ष दिनहाटा पश्चिम बंगाल का निवासी है।बताया जाता है कि मृतक तीनो दोस्त थे जो लखनऊ में साथ में पेंटिंग का काम करते थे।मंगलवार को अनूप कुमार के घर महुलारा आये थे और थोड़ी देर घर पर रुक कर अम्बेडकर नगर किसी दोस्त के यंहा मिट्टी में गए थे जो बाइक से वापस लौटते समय रानीमऊ के पास तीनों दोस्त हादसे का शिकार हो गए।ग्रामीणों ने बताया कि अनूप कुमार की शादी इसी माह में तय थी और 17 अप्रैल को तिलक का कार्यक्रम था।जहां शादी कि तैयारी चल रही थी वही खुशियां मातम में तब्दील हो गई।हादसे की खबर सुनते ही अनूप कुमार के गांव मे कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पटरंगा हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।उन्होंने बताया कि बस चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।हादसे में छतिग्रस्त वाहनो को कब्जे में ले लिया गया है।अभी किसी की तरफ से तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ